Top Current Affairs News 05 April 2023

Top Current Affairs News 05 April 2023

||Top Current Affairs News 05 April 2023||Top Current Affairs News 05 April 2023-National and International||


Top Current Affairs News 05 April 2023


  •  नाटो का 31वां सहयोगी देश बना फिनलैंड, रूस के लिए झटका

फिनलैंड मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा गठबंधन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल हो गया। इसे रूस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के समय से ही इस ऐतिहासिक घटनाक्रम की आहट सुनाई दे रही थी। दस्तावेजों को सौंपने के साथ ही नार्डिक राष्ट्र आधिकारिक तौर पर दुनिया के सबसे बड़े सुरक्षा गठबंधन का सदस्य बन गया। फिनलैंड की सदस्यता यूरोप के सुरक्षा परिदृश्य में एक बड़े बदलाव का प्रतिनिधित्व करती है। द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत संघ से अपनी हार के बाद इस देश ने तटस्थता अपनाई थी, लेकिन इसके नेताओं ने यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण के कुछ महीने बाद ही संकेत दिया था कि वे नाटो गठबंधन में शामिल होना चाहते हैं। यह कदम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए रणनीतिक और राजनीतिक रूप से झटका है। वे लंबे अरसे से शिकायत करते आए हैं कि नाटो रूस की ओर विस्तार कर रहा है। वहीं, गठबंधन का कहना है कि इससे मास्को को कोई खतरा नहीं है। फिनलैंड की सदस्यता तब आधिकारिक हो गई, जब इसके विदेश मंत्री ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को प्रक्रिया को पूरा करने वाले दस्तावेज सौंपे। नाटो की सदस्यता से संबंधित दस्तावेज अमेरिकी विदेश विभाग के पास रहते हैं।


  • भारत और भूटान के बीच राष्ट्रीय हितों पर हुई बात

भूटान पर प्रभाव बढ़ाने के चीन के प्रयासों के बीच नई दिल्ली में मंगलवार को भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच राष्ट्रीय हितों से जुड़े मसलों समेत कई मुद्दों पर बात हुई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश आपसी संबंधों और हितों को ध्यान में रखते हुए सहयोग को और बेहतर करने की कोशिश जारी करेंगे। कुछ दिन पहले भूटान के पीएम लोते शेरिंग ने डोकलाम पर चीन के समर्थन में बयान दिया था, बातचीत में यह मुद्दा उठा या नहीं, व मंत्रालय ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। भूटान नरेश ने यही कहा कि सीमा विवाद पर हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। डोकलाम ट्राई-जंक्शन पर भारत ने फिर से अपना पक्ष सामने रखा है।


  • विश्व बैंक ने घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान

विश्व बैंक के अनुसार साल 2023-24 में भारत की इकॉनमी में सुस्ती का माहौल रहेगा। यही कारण है कि उसने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान घटा दिया है। उसमे मुताबिक चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP ग्रोथ 6.3 फीसदी रह सकती है। उसने पहले 6.6 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया था। हालांकि, उसने यह भी कहा है कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनमी में से एक बना रहेगा। विश्व बैंक के अनुसार भारत में लोगों की आमदनी में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी पड़ गई है। साथ ही कर्ज महंगा का होने का असर सीधे तौर पर खपत पर पड़ा है। इससे नौकरियां भी प्रभावित हुई हैं। विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि खपत की रफ्तार सुस्त पड़ने से ग्लोबल इकॉनमी में जिस तरह से अनिश्चितता बढ़ रही है, उसका असर भारत की ग्रोथ पर पड़ेगा। इसके अलावा भारत में लोगों की आमदनी में तेजी से इजाफा नहीं होने और कर्ज के महंगा होने का असर निजी उपभोग पर पड़ेगा। सरकार की तरफ से महामारी से संबंधित वित्तीय समर्थन के कदमों को वापस लेने की वजह से सरकारी खपत की रफ्तार भी कम रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत का चालू खाता घाटा 2023-24 में कम होकर 2.1 प्रतिशत पर आ सकता है, जो तीन फीसदी था। महंगाई के बारे में कहा गया है कि यह 6.6 फीसदी से घटकर 5.2 फीसदी पर आ सकती है।


  • भारतीय व श्रीलंकाई नौसेना का कर रही अभ्यास 

 भारतीय नौसेना पड़ोसी देश श्रीलंका की नौसेना के साथ मिलकर एक संयुक्त समुद्री अभ्यास कर रही हैं। दोनों देशों के बीच यह महत्वपूर्ण समुद्री श्रीलंका की अभ्यास राजधानी कोलंबो में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक कोलंबो में आयोजित यह समुद्री संयुक्त अभ्यास दो अलग- अलग चरणों में होना है। भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास को स्लाइनेक्स- 23 नाम दिया गया है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि स्लाइनेक्स का उद्देश्य अंतरसंचालन (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाना, आपसी समझ को बेहतर बनाना और संयुक्त रूप से बहु- आयामी समुद्री संचालन करते हुए सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान प्रदान करना है। दोनों नौसेनाओं के बीच मैत्री और भाईचारे के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए बंदरगाह चरण के दौरान पेशेवर, सांस्कृतिक और खेल आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक आदान-प्रदान की भी योजना बनाई गई है। भारतीय नौसेना के मुताबिक श्रीलंका- भारत नौसेना अभ्यास का यह 10वां संस्करण है। भारत एवं श्रीलंका की नौसेना द्वारा किए जाने वाले इस संयुक्त अभ्यास का पहला चरण 3 अप्रैल को शुरू हो गया है जो कि 5 अप्रैल तक जारी रहेगा।


||Top Current Affairs News 05 April 2023||Top Current Affairs News 05 April 2023-National and International||


  • पहली बार महिला भी लगाएगी चांद का चक्कर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा 50 साल बाद चार अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजने जा रही है। अपोलो मिशन के 50 साल से ज्यादा समय के बाद कोई इंसान चंद्रमा के करीब जाएगा। यह मून मिशन इस लिहाज से भी बेहद खास है कि पहली बार एक महिला और एक अश्वेत अंतरिक्ष यात्री मून मिशन पर जाएंगे। अभी तक नासा और दूसरी एजेंसियों की तरफ से जितने भी अंतरिक्ष यात्री गए, वे श्वेत थे। नासा का यह आर्टेमिस-2 नाम का मून मिशन साल 2024 के अंत में या फिर साल 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। बता दें कि नासा ने पहली बार 1972 में अपोलो मिशन चंद्रमा पर भेजा था।


  • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का कोर्ट में सरेंडर 

अमेरिका के इतिहास में पहली बार कोई पूर्व राष्ट्रपति आपराधिक मामले में कोर्ट में पेश हुए। पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को मुंह बंद रखने के लिए पैसे देने के मामले में मंगलवार को मैनहैटन कोर्ट में पेश हुए। प्रक्रिया के तहत उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया। यहां उन पर आरोप तय किए जाने हैं। अमेरिकी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि ट्रंप पर 30 आरोप तय होंगे। 2016 में पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1.30 लाख डॉलर का भुगतान किया था। इसके बदले ट्रंप के साथ अफेयर पर स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप्पी साधनी थी। 


  • 'नाटो यूक्रेन के लिए बहु वर्षीय सहायता कार्यक्रम पर कर रहा है विचार'

 उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि गठबंधन यूक्रेन के लिए एक बहु-वर्षीय सहायता कार्यक्रम पर चर्चा करेगा। श्री स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि यह कार्यक्रम 4-5 अप्रैल को नाटो के विदेश मंत्रियों की बैठक के एजेंडे में होगा। श्री स्टोलटेनबर्ग ने ब्रसेल्स (बेल्जियम) में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मुझे उम्मीद है कि मंत्री यूक्रेन के लिए एक बहु - वर्षीय कार्यक्रम के विकास पर काम शुरू करने के लिए सहमत होंगे। उन्होंने कहा कि रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन के लिए समर्थन प्रदान करने के साथ-साथ, कार्यक्रम यूक्रेन और नाटो के बीच संबंधों के विकास के दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनकी बैठक में नाटो देशों के विदेश मंत्री यूक्रेन के सशस्त्र बलों के समर्थन को मजबूत करने और नाटो मानकों के लिए उनके संक्रमण को सुनिश्चित करने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे। यूक्रेन-नाटो आयोग की 4 अप्रैल को बैठक नाटो के विदेश मंत्रियों के शिखर सम्मेलन के ढांचे के भीतर होगी।

  • कृत्रिम मेधा के जोखिम और अवसरों पर विशेषज्ञों से बात करेंगे बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कृत्रिम मेधा (एआई) के जोखिम और अवसरों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय से जुड़ी अपनी सलाहकार परिषद के साथ बैठक करेंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति इस बैठक का उपयोग जिम्मेदार नवाचार और उचित सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा के महत्व पर चर्चा करने के लिए करेंगे। इसने कहा कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस से कानून पारित करने और प्रौद्योगिकी कंपनियों द्वारा किए जाने वाले डेटा संग्रह को सीमित करने के लिए अपने आह्वान को भी दोहराएंगे। 


  • फुकुशिमा रिएक्टर के अंदर की नई तस्वीरों से सुरक्षा संबंधी चिंता पैदा हुई 

  सुनामी से तबाह हुए फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र के तीन पिघले हुए रिएक्टर में से एक के अंदर रोबोट से ली गई तस्वीरों में मुख्य आधार संरचना में स्टील की छड़ें और इसकी मोटी बाहरी कंक्रीट की दीवार के कुछ हिस्से गायब दिखाई दे रहे हैं, जिससे किसी अन्य बड़ी आपदा की स्थिति में संयंत्र के भूकंप - रोधी बने रहने को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। संयंत्र की संचालक कंपनी तोक्यो इलेक्ट्रकि पॉवर कंपनी होल्डिंग्स पिछले साल से ही प्रथम इकाई के प्राथमिक नियंत्रण कक्ष के अंदर रोबोट के माध्यम से निरीक्षण करा रही है। मंगलवार को जारी नया निष्कर्ष मार्च के अंत में की गई नवीनतम जांच के परिणामस्वरूप आया है। पानी के भीतर भी रिमोट संचालित रोबोट रोव - ए2 को प्रथम इकाई के अंदर भेजा गया था, संरचना के ठीक नीचे एक सहायक संरचना है। रोबोट ने 12 साल पहले भूकंप और सुनामी के बाद पहली बार इस तरह की छवि कैद की है ।


  • वित्त वर्ष 2024 में एकल अंकों की वृद्धि दर्ज करेगा भारत ऑटो उद्योग

वित्त वर्ष 2023 को दो अंकों की ऑफ डीलर्स वृद्धि के साथ बंद करने के बाद फेडरेशन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (एफएडीए) ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में एक अंक की वृद्धि देखने की उम्मीद है। एफएडीए ने कहा कि चूंकि उच्च- विकास की अवधि अब बीत चुकी है, वित्त वर्ष 2024 में उच्च आधार, मुद्रास्फीति के दबाव, नियमित मूल्य वृद्धि और नियामक परिवर्तनों के कारण कम एकल अंकों में वृद्धि की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, लगातार तीसरे महीने, अमेरिकी सरकारी एजेंसियों ने इस साल के अंत में एल नीओ के आगमन की संभावना की चेतावनी दी है, जिससे  खराब मानसून हो सकता है, ग्रामीण भारत की विकास क्षमता में बाधा आ सकती है। एफएडीई के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने प्रमुख रबी फसलों को नष्ट कर दिया है और कटाई में देरी हुई है, जिसका ग्रामीण बिक्री पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 


  •  भारोत्तोलक संजीता चानू पर चार साल का प्रतिबंध

राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन भारतीय भारोत्तोलक संजीता चानू पर पिछले साल डोप परीक्षण में असफल रहने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासन पैनल ने चार साल का प्रतिबंध लगाया है। संजीता पिछले साल सितंबर- अक्तूबर में गुजरात में राष्ट्रीय खेलों के दौरान परीक्षण में एनाबालिक स्टेरायड ड्रोस्तानोलोन मेटाबोलाइट के लिए पाजिटिव पाई गई थी, जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में शामिल है। प्रतियोगिता के दौरान 30 सितंबर 2022 को डोप परीक्षण के लिए उनका नमूना लिया गया था। चैतन्य महाजन की अध्यक्षता वाले नाडा पैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'यह माना जाता है कि खिलाड़ी ने नाडा एडीआर, 2021 के अनुच्छेद 2.1 और 2.2 का उल्लंघन किया है. इसलिए उसे नाडा एडीआर, 2021 के अनुच्छेद 10.2.1 के अनुसार चार (04) वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया जाता है।' संजीता का प्रतिबंध 12 नवंबर 2022 से शुरू होगा जब उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। आदेश के अनुसार, 'निलंबन की अवधि अस्थायी रूप से निलंबित किए जाने की तारीख 12 नवंबर 2022 से शुरू मानी जाएगी। यह खिलाड़ी पैनल को यह संतुष्ट करने में नाकाम रही कि एडीआरवी नाडा एडीआर 2023 के अनुच्छेद 10.2.1.1 के अनुसार गैर-इरादतन था।'


  • अंजलि शर्मा ने लुंचारी पहनकर अफ्रीका में माउंट किलिमंजारो को फतह किया


||Top Current Affairs News 05 April 2023||Top Current Affairs News 05 April 2023-National and International||




Join Our Telegram GroupClick Here
Advertisement with usClick Here
Download Himexam APPClick Here
Himachal GKClick Here



Top Post Ad