Top Current Affairs News 03 April 2023

 

Top Current Affairs News 03 April 2023

||Top Current Affairs News 03 April 2023||Top Current Affairs News 03 April 2023-National and International||

Top Current Affairs News 03 April 2023


  • प्रोजेक्ट टाइगर-एलीफैंट के फंड का विलय

 भारत में दो प्रमुख वन्य जीवों बाघ और हाथी के संरक्षण के फंड का सरकार ने विलय कर दिया है। प्रोजेक्ट टाइगर और प्रोजेक्ट एलीफैंट के लिए राज्यों से इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत से अभियानों के लिए एक साझा सालाना प्लान मांग गया हैपर्यावरण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट टाइगर और प्रोजेक्ट एलीफैंट के लिए प्रशासनिक सेट अप यथावत रहेगा। दोनों परियोजनाओं का केवल फंड एक साझा स्रोत के तहत आएगा। दोनों योजनाओं के लिए अब से केवल एक ही सालाना योजना बनेगी। इस फैसले से संसाधन का बेहतर उपयोग होग व प्रभावी एकीकरण होगा। इससे धन वितरण की प्रक्रिया भी सरल होगी। भारत ने इस साल प्रोजेक्ट टाइगर के ने 50 साल व प्रोजेक्ट एलीफैंट के 30 साल पूरे कर लिए हैं। दोनों योजनाओं के तहत 80 प्रतिशत हिस्सा साझा है। एक ही आबोहवा में बाघ और हाथी दोनों पाए जाते हैं। इसलिए पहले वाली व्यवस्था में योजनाओं का दोहराव हो जाता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 अप्रैल को कर्नाटक के मैसुरु में बाघों की जनगणना के सबसे व्यापक आंकड़ों को जारी करेंगे। भारत ने एक अप्रैल, 1973 से बाघों के संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट टाइगर शुरू किया था। इसके तहत 18,278 वर्ग किमी क्षेत्र में नौ टाइगर रिजर्व बनाए गए थे। मौजूदा समय में भारत बाघों की संख्या तीन हजार के करीब है। यह विश्व में बाघों की कुल आबादी का 70 प्रतिशत है। इनकी आबादी हर साल छह प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। इसीतरह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7 अप्रैल को असम के काझीरंगा नेशनल पार्क में दो दिवसीय गज उत्सव का उद्घाटन करेंगी। भारत में प्रोजेक्ट एलीफैंट की शुरुआत 1991-92 से शुरू हुई थी। विश्व में हाथियों की कुल आबादी के 60 प्रतिशत से अधिक हाथी भारत में हैं।


  • पेगासस जैसा नया स्पाईवेयर खरीदने की तैयारी में सरकार

 पेगासस जैसा नया स्पाईवेयर तलाश रही है। पेगासस को अमेरिकी सरकार ब्लैकलिस्ट कर चुकी है और भारत में भी यह स्पाईवेयर विवादों में रह चुका है, ऐसे में सरकार पेगासस की प्रतिद्वंद्वी सॉफ्टवेयर कंपनियों से डील के बारे में बात कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीस-इजराइल समेत दुनिया की 12 सर्विलांस कंपनियां भारत सरकार के सामने बोली लगा सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के डिफेंस और इंटेलिजेंस अधिकारी पेगासस बनाने वाली कंपनी एनएसओ का कोई ऐसा कॉम्पिटिटर खोज रहे हैं जो इतना चर्चा में न रहा हो। माना जा रहा है कि सरकार नए स्पाईवेयर के कॉन्ट्रैक्ट के लिए 12 करोड़ डॉलर (986 करोड़ रुपए) तक खर्च करने को तैयार है। इसके लिए करीब 12 कंपनियां बोली लगा सकती हैं। इन दोनों कंपनियों के अलावा इटली, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस और साइप्रस की स्पाईवेयर फर्म भी इसमें बोली लगा सकती हैं। अमेरिकाब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पास ऐसे ही स्पाईवेयर हैं, जिन्हें प्राइवेट मिलिट्री कॉन्ट्रैक्टर्स ने नहीं, बल्कि देश की ही इंटेलिजेंस एजेंसी ने विकसित किया है। यह भी जानकारी सामने आई है कि भारतीय अधिकारी कई स्पाईवेयर में रूचि दिखा रहे हैं, जिनमें से अधिकतर को इजराइली कंपनियों ने बनाया है। इजराइल में सबसे एडवांस स्पाईवेयर कंपनियां मौजूद हैं, जो यहां की मिलिट्री के साथ मिलकर स्पाईवेयर बनाती हैं।


  • बेरी ने संभाला नौसेना के नए कार्मिक प्रमुख का कार्यभार

वाइस एडमिरल सूरज बेरी ने रविवार को भारतीय नौसेना के नए कार्मिक प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उनके साथ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने नियंत्रक कार्मिक सेवा के तौर पर और वाइस एडमिरल अतुल आनंद ने नौसेना संचालन महानिदेशक के रूप में कमान संभाल ली है। वहीं वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह को भारतीय नौसेना का नए वाइस चीफ बनाया गया है। बता दें कि बेरी गनरी और मिसाइल वारफेयर के विशेषज्ञ हैं। 

||Top Current Affairs News 03 April 2023||Top Current Affairs News 03 April 2023-National and International||

  • इसरो ने किया आरएलवी का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ) ने रविवार को रीयूजेबल लॉन्च वीइकल ऑटोनॉमस मिशन (आरएलवी एलईएक्स) सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसके साथ भारत का अपना पुनः प्रयोज्य लॉन्च वाहन होने का सपना वास्तविकता के एक कदम करीब पहुंच गया है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि यह परीक्षण आज तड़के कर्नाटक के चित्रदुर्ग में वैमानिकी परीक्षण रेंज (एटीआर ) में किया गया। आरएलवी ने सुबह 7:10 बजे भारतीय वायु सेना के एक चिनूक हेलीकॉप्टर द्वारा अंडरस्लंग लोड के रूप में उड़ान भरी और 4.5 किमी (एमएसएल से ऊपर) की ऊंचाई हासिल की। 


  • ह्यूस्टन विवि ने तमिल साहित्य व भाघा पर शोध के लिए आईसीसीआर के साथ समझौता किया

तमिल भाषा साहित्य और संस्कृति पर शोध करने के वास्ते भारतीय अध्ययन की भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) पीठ स्थापित करने के लिए अमेरिका में विश्वविद्यालय तथा ह्यूस्टन आईसीसीआर ने एक समझौता किया है। यह समझौता 29 मार्च को हुआ और यह भारतीय अध्ययन कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय की कई वर्षों से जारी कोशिशों के तहत उठाया गया नया कदम है। विश्वविद्यालय की प्रमुख रेणू खाटोर ने बताया, हम इस सहयोग के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के आभारी हैं जो निश्चित रूप से हमारे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा। वह इस विश्वविद्यालय की अगुवाई करने वाली पहली प्रवासी भारतीय हैं और 2008 से इस पद पर हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय अध्ययन का विस्तार छात्रों के लिए शैक्षणिक अनुभव को बढ़ाएगा और उन्हें वैश्विक मंच पर सफलता के लिए तैयार करेगा । भारतीय अध्ययन की आईसीसीआर पीठ के पद पर भारत के विद्वान आसीन होंगे जो तमिल अध्ययन में विशेषज्ञ होंगे। ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत असीम महाजन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि पीठ का उद्देश्य तमिल भाषा, साहित्य और संस्कृति पर शोध करना और शिक्षा देना तथा शिक्षा साझेदारी को गहरा करना है। महाजन ने कहा, तमिल भाषा को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा माना जाता है और यह अमेरिका में बोली जाने वाली शीर्ष पांच भाषाओं में से एक है।


  •  बंगाल में युद्धाभ्यास करेंगी भारत और अमेरिका की वायु सेनाएं 

भारत और अमेरिका की वायु सेनाएं 10 अप्रैल से बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस पर युद्धाभ्यास करेंगी। अभ्यास को 'कोप इंडिया' नाम दिया गया है। इसमें शामिल होने लिए अमेरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमान एफ-15 का एक स्क्वाडून कलाईकुंडा एयरबेस पर पहुंचने वाला है। युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के सुखोई-30, और अन्य लड़ाकू विमान ताकत दिखाएंगे। युद्धाभ्यास में मेक इन इंडिया अभियान के तहत स्वदेशी विमानों की ताकत दिखाने के लिए भारत हल्के लड़ाकू विमान तेजस को भी उतार सकता है। पहली बार कोप इंडिया अभ्यास वर्ष 2004 में वायुसेना स्टेशन ग्वालियर के  टेकनपुर में आयोजित हुआ था। वायुसेना ने इस अभ्यास को लेकर कहा है कि इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की वायुसेनाओं के बीच आपसी सूझ-बूझ को बढ़ाना है। गौरतलब है कि अमेरिका भारत के साथ रक्षा संबंध और मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। अमेरिका भारत को सैन्य साजोसामान का निर्यात बढ़ाना चाहता है। यूक्रेन युद्ध के मामले में भारत की कूटनीति काफी सफल रही है। रूस ने जहां भारत की सराहना की है और अहम सहयोगी बताया है, वहीं अमेरिका भी भारत के महत्व को समझता है। चीन की आक्रामकता का मुकाबला करने और भारत प्रशांत क्षेत्र में शांति के लिए भी भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है।


  • नसरुल्लागंज का नाम बदला अब भेरुंदा कहलाएगा 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब स्थित नसरुल्लागंज का नाम बदल दिया गया है और अब इसे भेरुंदा के नाम से पहचाना जाएगा। भेरुंदा सीहोर जिले के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलते ही राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और सीहोर जिले के नसरुल्लागंज का नाम अब भेरुंदा कर दिया गया है । नसरुल्लागंज के लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों नाम बदलने की घोषणा की थी। नसरुल्लागंज कभी भोपाल रियासत का हिस्सा हुआ करता था और नवाब परिवार के सदस्य का नाम नसरुल्ला खां था।


  • रेपो रेट में 0.25% की वृद्धि संभव

खुदरा मुद्रास्फीति के छह प्रतिशत के संतोषजनक स्तर से ऊपर बने रहने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत कई केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रुख के बीच आरबीआइ भी सोमवार से शुरू होने वाली मौद्रिक समीक्षा में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की एक और वृद्धि का फैसला कर सकता है। यह मई. 2022 से शुरू हुए ब्याज दरों में बढ़ोतरी के चक्र में संभवतः आखिरी वृद्धि होगी।

  • चीन ने म्यांमार में अपना सीक्रेट सैन्य अड्डा बनाया
  • चैट जीपीटी को बैन करने वाला पहला देश बना इटली

||Top Current Affairs News 03 April 2023||Top Current Affairs News 03 April 2023-National and International||





Join Our Telegram GroupClick Here
Advertisement with usClick Here
Download Himexam APPClick Here
Himachal GKClick Here


Top Post Ad