Important Indian History Question Answer In Hindi Set-6
||Important Indian History Question Answer In Hindi Set-6|| Indian History MCQ In Hindi Set-6||
51. देवदासी संस्था के प्रसंग में निम्नलिखित में से कौन-सा मन्दिर समाचारों में चर्चित रहा है?
(a) जगन्नाथ मन्दिर, पुरी
(b)पशुपतिनाथ मन्दिर, काठमाण्डू
(c)कन्दरिया महादेव मन्दिर, खजुराहो
(d) चौसठ योगिनी मन्दिर, भेड़ाघाट
Explanation:- पुरी का जगन्नाथ मंदिर देवदासी संस्था के प्रसंग में चर्चित रहा है।
52.. आरम्भिक वैदिक साहित्य में सर्वाधिक वर्णित नदी है-
(a) सिन्धु
(b) शुतुद्री
(c) सरस्वती
(d) गंगा
Explanation:- आरम्भिक वैदिक साहित्य (ऋग्वेद) में सर्वाधिक वर्णित नदी सिंधु है। दूसरी सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण एवं पवित्र नदी सरस्वती है। गंगा का सिर्फ एक बार एवं यमुना का तीन बार उल्लेख है।
53. प्राचीन भारतीय समाज के प्रसंग में निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द शेष तीन के वर्ग का नहीं है?
(a) कुल
(b) वंश
(c) कोष
(d) गोत्र
Explanation:- 'कोष' शब्द खैजाने के लिये प्रयुक्त किया जाता था और बाकी तीन शब्दों का सम्बन्ध परिवार से है।
54. 'आर्य' शब्द इंगित करता है-
(a) नृजाति समूह को
(b) यायावरी जन को
(c) भाषा समूह को
(d) श्रेष्ठ वंश को
Explanation:-'आर्य' शब्द भाषायी समूह का व्यंजक है। आयों की भाषा संस्कृत थी। संस्कृत भारोपीय भाषा परिवार का हिस्सा है। इन्हें भाषा परिवार इसलिए कहा गया क्योंकि आरंभ में उनमें कई शब्द एक जैसे थे। 1500 ई० पू० के आस-पास जब आर्यों ने भारत में प्रवेश किया तो वे एक ही भाषा का प्रयोग करते थे।
55.निम्नलिखित चार वेदों में से किस एक में जादुई माया और वशीकरण (Magical charm and spells) का वर्णन है?
(a) ऋग्वेद
(b) यजुवेंद
(c) अथर्ववेद
(d) सामवेद
Explanation:- अथर्ववेद तन्त्र-मंत्र, जादू आदि से सम्बन्धित ग्रंथ है। इसमें जादू-टोना व वशीकरण से सम्बन्धित मंत्र हैं, जिनका प्रयोग बुरी शक्तियों व बीमारियों को दूर करने के लिये किया जाता है।
56.पूर्व-वैदिक आर्यों का धर्म प्रमुखतः था।
(a) भक्ति
(b) मूर्तिपूजा और यज्ञ
(c) प्रकृति पूजा और यज्ञ
(d) प्रकृति पूजा और भक्ति
Explanation:- पूर्व वैदिक आर्य प्रकृति पूजा और यज्ञ किया करते थे। ऋग्वैदिक आर्यों के लिए भक्ति और मूर्तिपूजा का उल्लेख नहीं मिलता है।
57. ऋग्वेद-कालीन आर्यों और सिन्धु घाटी के लोगों की संस्कृति के बीच अंतर के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
1. ऋग्वेद-कालीन आर्य कवच और शिरस्त्रण (हेलमेट) का उपयोग करते थे जबकि सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों में इनके उपयोग का कोई साक्ष्य नहीं मिलता।
2.ऋग्वेद-कालीन आर्यों को स्वर्ण, चांदी और ताम्र का ज्ञान था जबकि सिन्धु घाटी के लोगों को केवल ताम्र और लोह का ज्ञान था।
3.ऋग्वेद-कालीन आर्यो ने घोड़े को पालतू बना लिया था जबकि इस बात का कोई साक्ष्य नहीं है कि सिन्धु घाटी के लोग इस पशु को जानते थे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
Explanation:- ऋग्वैदिक काल के लोग (आर्य) कवच और शिरस्त्राण का प्रयोग करते थे, वे युद्धप्रिय थे; किन्तु सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग शांतिप्रिय थे तथा उनके द्वारा कवच और शिरस्त्रण के प्रयोग का कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं है। सिन्धु घाटी के लोगों को स्वर्ण, चांदी, ताम्र और कांस्य ज्ञान था, जिसके साक्ष्य प्राप्त होते हैं, किन्तु उन्हें लोहे का ज्ञान नहीं था। सिन्धु घाटी के लोग घोड़े से परिचित थे क्योंकि सिन्धु स्थल लोथल से घोड़े की लघु मृणमूर्ति तथा सुरकोटदा से घोड़े की अस्थियाँ प्राप्त हुई हैं। अतः कथन 1 और 3 सही हैं।
58. वैदिक आर्यों की ही भाँति, यज्ञीय-अग्नि की प्रथा का पालन इनके द्वारा भी किया गया
(a) यूनानी लोग
(b) ईरानी लोग
(c) रोमवासी
(d) ये सभी'
Explanation:- यज्ञीय-अग्नि की प्रथा का पालन का साक्ष्य ईरानी ग्रंथ, 'जेन्द अवेस्ता' से मिलता है। ईरान के लोग वैदिक आर्यों की भाँति अग्नि की पूजा करते थे। जेन्द अवेस्ता में अनेक भारतीय देवताओं के नाम का भी वर्णन मिलता है। वैदिक आर्यों में अग्नि का बहुत महत्त्व था। ऋग्वेद में अग्नि को 200 सूक्त समर्पित हैं और वह इस काल का दूसरा सर्वाधिक महत्वूपर्ण देवता है, तोसरा स्थान वरुण का है।
59. निम्नलिखित वैदिक सहिताओं में से भारतीय संगीत का उद्गम किसमें से खोजा जा सकता है?
(a) यजुर्वेद
(b) अथर्ववेद
(c) ऋग्वेद
(d) सामवेद
Explanation:- सामवेद को भारतीय संगीत का मूल कहा जा सकता है। इसमें मुख्यतः सूर्य की स्तुति के मन्त्र है, जिसका गानेवाला उद्गाता कहलाता है। सामवेद के प्रमुख उपनिषद् छान्दोग्य तथा जैमिनीय हैं तथा पंचविश इसका प्रमुख ब्राह्मण ग्रंथ है। सामवेद में ही सात स्वरों सा, रे, गा, मा, का उल्लेख मिलता है।
60. 'उपनिषद्' शब्द का शाब्दिक रूप से यह अर्थ होता है।
(a) पास बैठना
(b) सस्वर पाठ (पठन)
(c) ज्ञान
(d)प्रज्ञता (बुद्धिमत्ता)
Explanation:-उपनिषद् का अर्थ शिष्य द्वारा ज्ञान प्राप्ति हेतु गुरु के समीप बैठना है। उपनिषद दर्शन पर आधारित पुस्तकें हैं। भारतीय दर्शन का मुख्य आधार तथा वैदिक साहित्य का अंतिम वर्ग उपनिषद् हैं। इन्हें वेदांत भी कहा जाता है।
||Important Indian History Question Answer In Hindi Set-6|| Indian History MCQ In Hindi Set-6||
Join Our Telegram Group | Click Here |
Advertisement with us | Click Here |
Download Himexam APP | Click Here |
Himachal GK | Click Here |