Important world History Question Answer In Hindi Set-1

 

Important world History Question Answer In Hindi Set-1

||Important world History Question Answer In Hindi Set-1| world History MCQ In Hindi Set-1||

Important world History Question Answer In Hindi Set-1


1. रूसी क्रान्ति किस वर्ष हुई थी?

(a) वर्ष 1905

(b) वर्ष 1911

(c) वर्ष 1917

(d) वर्ष 1929

Explanation:- वर्ष 1917 में रूस के शासक जार की निरंकुशता के विरोध में क्रांति हुई, जिसका नेतृत्व बोल्शेविक पार्टी के नेता लेलिन ने किया था। रूसी क्रांति को बोल्शेविक क्रांति भी कहा जाता है। क्रांति की सफलता के पश्चात्बो ल्शेविक (कम्युनिस्ट) सरकार की स्थापना हुई।


2. क्रीमियन युद्ध का समापन किस प्रकार हुआ था?

(a) वर्साय समझौता

(b) पेरिस समझौता

(c) सेण्ट जर्मन समझौता

(d) ट्रियनॉन समझौता


Explanation:-  क्रीमिया का युद्ध जुलाई 1853 सितंबर 1855 तक काला सागर के आसपास चला, जिसमें एक ओर फ्रांस, ब्रिटेन, तुर्की, सारडीनिया थे तथा दूसरी ओर रूस था। यह एक अनिर्णायक युद्ध था, जिसे इतिहास में सर्वाधिक मूखर्तापूर्ण युद्ध कहा गया है। युद्ध का प्रमुख कारण स्लाववादी राष्ट्रीयता तथा तुर्की का धार्मिक अत्याचार था। 30 मार्च, 1856 के हुई पेरिस संधि के तहत् युद्ध की समाप्ति हुई। इस संधि के अनुसार काला सागर को। तटस्थ क्षेत्र घोषित किया गया।


3.अंग्रेज शासक चार्ल्स II को किस राजकुमारी से विवाह करने के लिए बम्बई दहेज में दिया गया था?

(a) हॉलैण्ड

(b) डेन्मार्क

(c) फ्रांस

(d) पुर्तगाल

Explanation:- अंग्रेज शासक चार्ल्स द्वितीय का विवाह पुर्तगाल की राजकुमारी कैथरीन डे ब्रागान्जा के साथ 1661 में हुआ। चार्ल्स द्वितीय को बम्बई और टैन्जियर बन्दरगाह दहेज के रूप में प्राप्त हुए। चार्ल्स-II ने बंबई को वार्षिक किराए पर ईस्ट इंडिया कंपनी को दे दिए।


4. गाँधीजी किसकी रचनाओं से प्रभावित थे?

(a) कार्ल मार्क्स

(b) थॉमस हॉब्स

(c) चार्ल्स डार्विन

(d) लियो टॉल्स्टॉय

Explanation:-  गांधीजी टॉल्सटॉय की रचनाओं से प्रभावित थे। टॉल्सटॉय ने अपने नॉवेल में न सिर्फ युद्ध, प्यार, भगवान और रिश्तों को नयी परिभाषा दी, बल्कि लोगों को जीने का नया नजरिया भी दिया। गांधी ने अहिंसा पर अमल करना टॉल्सटॉय से ही सीखा। महात्मा गांधी ने उन्हें आधुनिक युग का सबसे बड़ा ऋषि बताया है। टॉल्सटॉय के प्रभाव में गांधीजी ने ईसाई मत के नैतिक अराजकतावाद के सिद्धान्त को अपनाया।


5.राज सिंहासन पर बैठने वाला सबसे अधिक आयु का ब्रिटिश राजा रानी कौन है?

(a) क्वीन विक्टोरिया

(b) क्वीन एलिजाबेथ II

(c) क्वीन मैरी टयूड

(d) क्वीन ऐनी

Explanation:- सबसे अधिक आयु में ब्रिटिश राज सिंहासन पर बैठने वाली शासिका क्वीन मैरी टयूडर थीं। विकल्प में दिए गए सभी शासिकाओं के नाम के अनुसार राज सिंहासन पर बैठने की तिथि निम्न है-

(a) क्वीन विक्टोरिया जन्म-6 फरवरी, 1665 - सिंहासन पर बैठने की तिथि-8 मार्च, 1702

(b)क्वीन एलिजाबेथ II - जन्म-24 मई, 1819 - सिंहासन पर बैठने की तिथि-20 जून, 1837

(c)एलिजाबेथ जन्म-21 अप्रैल, 1926 - सिंहासन पर बैठने की तिथि-6 फरवरी, 1952

(d)मैरी टयूडर बैठने की तिथि-9 जुलाई, 1553 जन्म -18 फरवरी, 1516 - राजसिंहासन पर

-

6. कार्ल मार्क्स की पुस्तक 'दास कैपिटल' प्रकाशित हुई थी

(a) 1857 ई. में

(b) 1862 ई. में

(c) 1867 ई. में

(d) 1872 ई. में

Explanation:-कार्ल मार्क्स की पुस्तक 'दास कैपिटल' का प्रकाशन 1867 ई. में हुआ। इस पुस्तक में पूँजी एवं पूँजीवाद का विश्लेषण है तथा मजदूर वर्ग को शोषण से मुक्त करने के उपाय बताए गए हैं। इस पुस्तक का प्रकाशन तीन खण्डों में 1867, 1883 तथा 1885 में किया गया।


7. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

1. मार्क्सवादी सिद्धांत व्यष्टिप्रधान और विसंबंधित व्यक्ति के विचार को नकारता है।,

2.मार्क्सवाद मानवों और व्यक्तियों के नैसर्गिक अधिकारों के विचार की पृष्टि करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1, न ही 2

Explanation:- कार्ल मार्क्स जर्मन दार्शनिक अर्थशास्त्री तथा वैज्ञानिक समाजवाद के प्रणेता थे। मार्क्सवाद क्रांतिकारी समाजवाद का ही एक रूप है। यह आर्थिक और समाजिक समानता में विश्वास रखता है। अत: मार्क्सवाद सभी व्यक्तियों की समानता का दर्शन है। मार्क्सवाद की उत्पत्ति खुली प्रतियोगिता स्वतंत्र और पूंजीवाद के विरोध के कारण हुई। अत: मार्क्सवादी सिद्धान्त व्यष्टिप्रदान और विसंबंधित व्यक्ति के विचार को नकारता है।


8.निर्देश: निम्नलिखित प्रश्न में दो कथन हैं, कथन I और कथन II. इन दनों कथनों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कीजिए और इस प्रश्न के उत्तर नीचे दिए गए कूट की सहायता से चुनिए:

कथन I: वियतनाम युद्ध में अमेरिकी लोगों ने सघन वनों और कृषी-क्षेत्र के बड़े भू-भाग में एजेंट आरेंज जैसे शक्तिशाली डेफोलियांट्स का प्रयोग किया।

कथन II : डेफोलियांट्स लड़ाई के अत्यंत खतरनाक हथियार होते हैं, जो वनों और कृषि क्षेत्र को वीरान बना देते हैं।

कूट:

(a) दोनों कथन व्यष्टितः सत्य हैं, और कथन II, कथन I का सही स्पष्टीकरण है।

(b) दोनों कथन व्यष्टितः सत्य हैं, किन्तु कथन II कथन I का सही स्पष्टीकरण नहीं है।

(c) कथन । सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है।

(d) कथन । असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है

Explanation:- वियतनाम युद्ध में अमेरिकी सैनिकों ने गोरिल्ला छापामार युद्ध सेबचने के लिए सघन वनों एवं कृषि क्षेत्र पर खतरनाक रसायन डेफोलिएंट्स का प्रयोग किया था। डेफोलिएन्ट एक ड्रम में पैक किया जाता है जिसे रंग कोड बैंड के द्वारा चिह्नित किया जाता है। इनमें पिंक, पर्पल, ब्लू, व्हाइट एवं सर्वाधिक प्रसिद्ध ऑरेंज होता है।


9. अमेरिकी क्रान्ति के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?

1. अमेरिकी क्रान्ति ब्रिटिश अधिवासियों तथा देशीय अमरीकियों के बीच का संघर्ष था। 

2.अमरीकियों ने उस ब्रिटिश संसद् द्वारा लगाये गये करों का भुगतान करने से इनकार कर दिया जिसमें अमरीकियों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

कूट:

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2

Explanation:- अमेरिकी क्रान्ति 1775 से 1783 के दौरान जनरल जार्ज वाशिंगटन द्वारा अमेरिकी सेना का नेतृत्व करते हुए की गयी थी। वाशिंगटन ने अमेरिकन उपनिवेशों को एकीकृत करके संयुक्त राज्य अमरीका का वर्तमान स्वरूप प्रदान किया। बाद में उन्हें 1789 में अमेरिका का पहला राष्ट्रपति चुना गया।


10. यूरोप में औद्योगिक क्रान्ति का आविर्भाव मुख्यतः

1. उत्पादन प्रऋण, के देहातों में अवस्थापन के कारण हुआ

2. गैर-कृषि उत्पादन के एक छत (फैक्टरी) के अन्दर आने की वजह से गिल्डों के गिरावट के कारण हुआ

3.उत्पादन प्रक्रम में व्यापारी- पूँजीवादियों की बढ़ती भूमिका के कारण हुआ

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

कूट:

(a) 1, 2 और 3

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) केवल 2

Explanation:-  औद्योगिक क्रांति के अंतर्गत उत्पादन प्रक्रम शहरों में स्थापित किए गए थे जिससे शहरों का अभूतपूर्व विकास हुआ। इसमें व्यापारियों और पूंजीपतियों ने मांग का स्थान होने की वजह से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

||Important world History Question Answer In Hindi Set-1| world History MCQ In Hindi Set-1||

Join Himexam Telegram Group


                                 Join Our Telegram Group :- Himexam

Top Post Ad