HP GK One Liner Set-23

HP GK One Liner Set-23

|| HP GK One Liner Set-23|| Himachal Pradesh GK One Liner Question Answer Set-23|| HP GK One Liner Set-23|| HP History One Liner Set-23|| Himachal Pradesh Geography ||

HP GK One Liner Set-23


  •  चार नदियाँ-चिनाब, रावी, झेलम तथा सतलुज में से कौन हिमाचल प्रदेश से नहीं गुजरती है? -झेलम।
  • बड़ा बंगाल से हिमाचल प्रदेश की किस नदी का उद्गम होता है? -रावी।
  • वह कौन-सी नदी है जिसका उद्गम एक अन्य भारतीय राज्य (उत्तराखंड) में होता है और जो हिमाचल प्रदेश में बहने के बाद एक तीसरे राज्य (हरियाणा) में चली जाती है? -यमुना।
  • हिमाचल प्रदेश में प्रवेश से पूर्व किस नदी का उद्गम (मानसरोवर झील) तिब्बत में होता है? -सतलुज ।
  • व्यास नदी किस स्थान पर धौलाधार पर्वत श्रृंखला को काटती है? -लारजी।
  • हिमाचल प्रदेश से बहती हुई चिनाब नदी किस अन्य राज्य में प्रवेश करती है? -जम्मू और कश्मीर।
  • रावी नदी का उद्गम स्थल कहाँ पर है? -बड़ा बंगाल।
  • स्पीति और सतलुज नदी का संगम कहाँ पर होता है? –(खाब) नामगिया।
  • रावी नदी किन-किन ग्लेशियर धाराओं से बनती है? -भांदल और तांतागिरी।
  •  गिरी नदी (रेणुका/चंबा/पौंटा/नाहन) कहाँ से गुजरती है? – रेणुका।
  • व्यास नदी कहाँ से निकलती है? -रोहतांग दर्रे से।
  • पार्वती किस बड़ी नदी की सहायक नदी है? -व्यास।
  • हिमाचल प्रदेश में बहने के बाद यमुना नदी किस राज्य में प्रवेश करती है? -हरियाणा।
  • रावी नदी का वैदिक काल में क्या नाम था? -परुष्णी (संस्कृत में इरावती)
  • किन्नौर में कौन-सो नदी बहती है? -सतलुज।
  • बड़ा बंगाल नामक स्थान पर भांदल एवं तंतागिरी नामक ग्लेशियर युक्त धाराएँ किस नदी की रचना करती हैं? -रावी।
  • सतलुज नदी किस स्थान पर पर्वत से निकलकर मैदान में जाती है? -भाखड़ा गाँव।
  • कोल बांध किस नदी पर बनाया जा रहा है? - सतलुज।
  •  इरावती किस नदी का संस्कृत नाम है? -रावी।
  • पाँग झील काँगड़ा जिले की किस नदी के किनारे स्थित है? -व्यास। 
  • सतलुज (हिमाचल प्रदेश की सबसे लम्बी नदी) नदी भारतीय उपमहाद्वीप की किस नदी में जाकर मिलती है (सहायक नदी है)- सिंधु।
  • चिनाब नदी पांगो घाटी में कहाँ से प्रवेश करती है? -भुजींद।
  • हिमाचल प्रदेश की किस नदी में पानी की मात्रा सर्वाधिक है? -चिनाब।
  • किस नदी के तट पर सिकंदर ने भारत आक्रमण के समय स्मारक के रूप में बृहदाकार वेदियों का निर्माण किया था? -व्यास नदी
  • हिमाचल प्रदेश से गुजरने वाली कौन-सी नदी तिब्बत से उद्गम होने के बाद सिंधु नदी में मिल जाती है? -सतलुज नदी।
  • दिल्ली में जल आपूर्ति का मुख्य स्रोत ताजेवाला हेडवर्क्स (हरियाणा) को हिमाचल प्रदेश को किस नदी से पानी मिलता है?-यमुना नदी। 


Top Post Ad