Daily Current Affairs 01 November 2020

 Daily Current Affairs 01 November 2020

Daily Current Affairs 01 November 2020


1). हाल ही में किस ने यूएन ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवॉर्ड 2020 को जीता है?

उत्तर – ग्लोबल हिमालयन एक्सपीडिशन

—–> हाल ही में युवक ग्लोबल क्लाइमेट एक्शन अवॉर्ड 2020 “ग्लोबल हिमालयन एक्सपीडिशन” ने जीता है। जीएचई सुदूर समुदायों तथा सौर ऊर्जा लाने के लिए पर्यटन और प्रौद्योगिकी उपयोग करने वाला दुनिया का यह पहला संगठन है। 


2). विश्व बचत दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 30 अक्टूबर

—–> प्रत्येक वर्ष 30 अक्टूबर को विश्व भर में “विश्व बचत दिवस” के रुप में मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व भर के लोगों तथा समस्त राष्ट्र की बचत एवं वित्तीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अत्यधिक प्रेरित करना है। 


3). अंतर्जातीय विवाहित जोड़ों को प्रोत्साहन प्राप्त करने में मदद देने के लिए किस राज्य ने एक पोर्टल लॉन्च किया है?
उत्तर – ओडिशा

—–> हाल ही में ओडिशा सरकार ने अंतर्जातीय विवाहित जोड़ों को प्रोत्साहन प्राप्त करने में मदद देने के लिए एक पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल का नाम है “सुमंगल वेब” जिसमें ऐसे जोड़ों के लिए प्रोत्साहन राशि 1 लाख बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए करने की घोषणा की थी।


4). हाल ही में फलों तथा सब्जियों के MSP तय करने वाला कौन सा पहला राज्य बना है?
उत्तर – केरल

—–> हाल ही में किरण सरकार ने राज्य में फलों तथा सब्जियों के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की घोषणा की है। ऐसा करने वाला केरल देश का पहला राज्य बना है। 


5). हाल ही में किस देश ने भारतीय नौसेना को F-18 नौसैनिक लड़ाकू जेट विमान देने की घोषणा की है?
उत्तर – अमेरिका

—–> हाल ही में अमेरिका ने भारतीय नौसेना को अपने विमान वाहक के लिए लड़ाकू जेट की आवश्यकताओं के लिए अपने F-18 नौसैनिक लड़ाकू जेट देने की पेशकश की है। 


6). हाल ही में किस राज्य सरकार ने भूमि तथा संपत्ति पंजीकरण के लिए “धरनी” पोर्टल को लॉन्च किया है?
उत्तर – तेलंगाना

—–> हाल ही में तेलंगाना सरकार ने भूमि तथा संपत्ति पंजीकरण के लिए “धरनी” नामक पोर्टल को लॉन्च किया है। किसके अनुसार जो संपत्ति के विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए हैं उन्हें अवैध माना जाएगा और आगे के पंजीकरण के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। 


7). हाल ही में किस राज्य सरकार ने बिना परमिट के राज्य में शराब ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है?
उत्तर – आंध्र प्रदेश

—–> हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी कर आबकारी शुल्क के भुगतान के अन्य राज्यों से शराब के परिवहन पर रोक लगा दी है। इस आदेश के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को परमिट या लाइसेंस के बिना 3 बोतल शराब रखने की अनुमति दी गई थी।

8). हाल ही में किसने “Secure Application for Internet (SAI)” नाम से एक मैसेजिंग एप्लीकेशन को विकसित किया है?
उत्तर – भारतीय सेना

—–> हाल ही में भारतीय सेना ने सिक्योर एप्लीकेशन फॉर इंटरनेट नामक एक सरल मैसेजिंग एप्लीकेशन को विकसित किया है।
यह व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसी मैसेजिंग एप्लीकेशन के समान है। 


9). हाल ही में दिग्गज नेता केशुभाई पटेल का निधन हो गया है, यह किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?
उत्तर – गुजरात

—–> हाल ही में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। यह दो बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं तथा गुजरात के ही उपमुख्यमंत्री का भी पद संभाल चुके हैं। 


10). हाल ही में महिलाओं को डिस्टल कौशल प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ किस प्रौद्योगिकी कंपनी ने बड़ा सहयोग किया है?
उत्तर – माइक्रोसॉफ्ट

—–> इस सहयोग का मुख्य लक्ष्य अगले 10 महीनों में भारत में एक लाख से अधिक महिलाओं को डिजिटल कौशल प्रदान करना है। जिसमें माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा 70 घंटे से अधिक की पाठ्यक्रम सामग्री मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। 





                                    Join Our Telegram Group

Top Post Ad