Daily Current Affairs 31 July 2020

Daily Current Affairs 31 July 2020

||National Current Affairs 31 July 2020||International Current Affairs 31 July 2020||Himachal Pradesh Current Affairs 31 July 2020||


1). अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 29 जुलाई

—–> प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विश्व के लिहाज से बाघों की लगभग 70 फ़ीसदी आबादी भारत में निवास करती है।
अभी तक विश्व में 3900 बाघ ही बचे हैं जिनमें से 2967 बाघ भारत में हैं। 


2). हाल ही में किस ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री का निधन हो गया है?
उत्तर – ओलिविया डी हैविलैंड

—–> 26 जुलाई को हॉलीवुड अभिनेत्री तथा 2 बार ऑस्कर पुरस्कार विजेता ओलिविया डी हैविलैंड का 104 वर्ष की आयु में पेरिस में निधन हो गया है। इन्होंने कैप्टन ब्लड, द एडवेंचर्स ऑफ रोबिन हूड जैसी तमाम फिल्मों में काम किया। इनको 1946 में फिल्म “To Each His Own” तथा 1949 में फिल्म “The Heiress” के लिए ऑस्कर पुरस्कार दिया गया।


3). हाल ही में किस दिग्गज अभिनेत्री का निधन हो गया है?
उत्तर – कुमकुम

—–> कोहिनूर तथा मदर इंडिया जैसी फिल्मों में काम कर चुकी दिग्गज अभिनेत्री कुमकुम का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। हिंदी फिल्मों के अलावा यह कुछ भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। 


4). हाल ही में भारतीय नाइट्रोजन अनुसंधान के किस वैज्ञानिक का निधन हो गया है?
उत्तर – प्रो० यशपाल अबरोल

—–> 29 जुलाई को भारतीय नाइट्रोजन अनुसंधान के वैज्ञानिक प्रो० यशपाल अबरोल का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इनके प्राकृतिक संरक्षण से जुड़े कार्यों के लिए विशेष रूप से याद किया जाएगा।


5). विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 28 जुलाई

—–> प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की तत्काल आवश्यकता ऊपर ध्यान देना तथा पावरफुल विकास योजनाओं को ज्यादा महत्व देना है।


6). हाल ही में किस देश ने चीन को S-400 मिसाइल सुरक्षा प्रणाली की आपूर्ति पर रोक लगा दी है?
उत्तर – रूस

—–> चीन को दी जाने वाली S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की आपूर्ति पर रूस ने रोक लगा दी है।
यह उन्नत प्रणाली वाला मिसाइल सिस्टम है जिसमें सतह से हवा में मार करने की क्षमता है।
यह 400 किलोमीटर की दूरी तथा 30 किलोमीटर की ऊंचाई तक के लक्ष्य को आसानी से भेद सकती है।


7). हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय ने “डिजिटल शिक्षा पर भारतीय रिपोर्ट 2020” को लांच किया है?
उत्तर – मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय

—–> हाल ही में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने डिजिटल शिक्षा पर भारतीय रिपोर्ट 2020 को लांच किया है। इसके अनुसार विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शिक्षा विभाग द्वारा घर पर बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए अपनाई गई नई विधियों का विवरण है। 

8). हाल ही में मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – आनंदीबेन पटेल

—–> पहले भी मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी आनंदीबेन पटेल को एक बार फिर से राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल है।

9). हाल ही में हुए एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वार्षिक बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?
उत्तर – निर्मला सीतारमण

—–> हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एशियाई इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश बैंक के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की वार्षिक बैठक में भाग लिया है। बैंक ने पहले कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता भी प्रदान की थी। 


10). विश्व हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 28 जुलाई

—–> प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को पूरे विश्व में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस से जागरूक करना है।
सही समय पर हेपेटाइटिस का टीका ना लगने के कारण लोग बीमार हो जाते हैं।
विश्व हेपेटाइटिस दिवस साल 2010 से मनाया जा रहा है।

Top Post Ad