Important places and institutions In Himachal Pradesh

Important places and institutions In Himachal Pradesh

||Important places In Himachal Pradesh||Important  institutions In Himachal Pradesh||

Important places and institutions In Himachal Pradesh
Important places and institutions In Himachal Pradesh

(अ) कुछ महत्त्वपूर्ण स्थान एवं संस्थान - 

1. संस्थान/स्थान :- लिंटन मेमोरियल
• अवस्थित :- नाहन (सिरमौर)

2. संस्थान/स्थान :- किला लौहगढ़
• अवस्थित :- पौंटा साहिब

3. संस्थान/स्थान :- सुभाष बाओली
• अवस्थित :- डलहौजी

4. संस्थान/स्थान :- भूरि सिंह म्यूजियम
• अवस्थित :- चम्बा

5. संस्थान/स्थान :- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस स्टडीज
• अवस्थित :- शिमला

6. संस्थान/स्थान :- वार मेमोरियल
• अवस्थित :- धर्मशाला

7. संस्थान/स्थान :- पर्वतारोहण संस्थान
• अवस्थित :- मनाली

8. संस्थान/स्थान :- केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान
• अवस्थित :- कुफरी (शिमला)

9. संस्थान/स्थान :- इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान
• अवस्थित :- शिमला

10. संस्थान/स्थान :- हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान
• अवस्थित :- फेयरलांस (शिमला)

11. संस्थान/स्थान :- फिश ब्रिडिंग फार्म
• अवस्थित :- दयोली (बिलासपुर)

12. संस्थान/स्थान :- केन्द्रीय विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान केंद्र (सी. एस. आई. आर.)
• अवस्थित :- पालमपुर (काँगड़ा)

13. संस्थान/स्थान :- सैनिक स्कूल
• अवस्थित :- सुजानपुर टीहरा (हमीरपुर)

14. संस्थान/स्थान :- हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय
• अवस्थित :- पालमपुर (काँगड़ा)

15. संस्थान/स्थान :- डॉ. वाई. एस. परमार उद्यान व वानिकी विश्वविद्यालय
• अवस्थित :- नौणी (सोलन)

16. संस्थान/स्थान :- सेंट जोंस चर्च
• अवस्थित :- धर्मशाला

17. संस्थान/स्थान :- चिनमाया तपोवन
• अवस्थित :- धर्मशाला

18. संस्थान/स्थान :- संदीपनी तपोवन
• अवस्थित :- धर्मशाला

19. संस्थान/स्थान :- स्टेट म्यूजियम
• अवस्थित :- शिमला

20. संस्थान/स्थान :- हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
• अवस्थित :- शिमला

21. संस्थान/स्थान :- सरदार अजीत सिंह मेमोरियल
• अवस्थित :- पंजपूला (चम्बा)

22. संस्थान/स्थान :- क्षेत्रीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय (आर. ई. सी.) वर्तमान में NIT
• अवस्थित :- हमीरपुर

23. संस्थान/स्थान :- कृषि सहकारिता स्टॉफ प्रशिक्षण संस्थान
• अवस्थित :- सांगटी (शिमला)

24. संस्थान/स्थान :- कृषक प्रशिक्षण केंद्र
• अवस्थित :- सुंदरनगर

25. संस्थान/स्थान :- क्षेत्रीय मौन (मधुमक्खी) अनुसंधान केंद्र
• अवस्थित :- धर्मशाला (काँगड़ा)

26. संस्थान/स्थान :- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग
• अवस्थित :- निगम विहार (शिमला)

27. संस्थान/स्थान :- हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड
• अवस्थित :- हमीरपुर

28. संस्थान/स्थान :- हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
• अवस्थित :- धर्मशाला

29. संस्थान/स्थान :- गुरु का लाहौर
• अवस्थित :- बिलासपुर

30. संस्थान/स्थान :- सती पिलर
• अवस्थित :- मण्डी

31. संस्थान/स्थान :- अप्सरा कुण्ड
• अवस्थित :- अजागर (काँगड़ा)

32. संस्थान/स्थान :- रूद्र नाग
• अवस्थित :- भुंतर (कुल्लू)

33. संस्थान/स्थान :- ऋषि कल्पी मेमोरियल
• अवस्थित :- पौंटा साहिब

34. संस्थान/स्थान :- अर्जुन गुफा
• अवस्थित :- मनाली

35. संस्थान/स्थान :- नेहरू कुण्ड
• अवस्थित :- मनाली

36. संस्थान/स्थान :- ब्यास गुफा
• अवस्थित :- बिलासपुर

37. संस्थान/स्थान :- वाइल्ड फ्लावर हाल
• अवस्थित :- शिमला

38. संस्थान/स्थान :- प्रोस्पेक्ट हिल
• अवस्थित :- शिमला

39. संस्थान/स्थान :- सुकेती जीवाश्म उपवन
• अवस्थित :- सिरमौर

40. संस्थान/स्थान :- केन्द्रीय विश्वविद्यालय
• अवस्थित :- देहरा (काँगड़ा)

||Important places In Himachal Pradesh||Important  institutions In Himachal Pradesh||

(ब) दर्शनीय स्थल -

1. शिमला - शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है | इसे हिल क्वीन के नाम से जाना जाता है | शिमला 1864 से 1911 तक भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी | शिमला में बार्न्स कोर्ट, गार्टन कैसल, कैनेडी हाउस, वाइस रीगल लाज, भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान जैसे दर्शनीय स्थल हैं | शिमला से 2 किमी. डूर जाखू पहाड़ी पर हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर है | समर हिल में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रोस्पेक्ट हिल में कामना देवी का मंदिर है | शिमला में स्टेट म्यूजियम, इंदिरा गांधी खेल परिसर, रिज पर क्राइस्ट चर्च है | चैडविक फाल, ग्लेन जैसे दर्शनीय स्थल भी शिमला में हैं |

2. धर्मशाला - धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा जिले का मुख्यालय है | यह बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा का अस्थायी मुख्यालय है | धर्मशाला को छोटा तिब्बत या छोटा ल्हासा के नाम से भी जाना जाता है | वार मेमोरियल, सेंट जोन्स चर्च धर्मशाला में है |

3. मनाली - यह कुल्लू जिले में स्थित है | मनाली को मनु का जन्म स्थान भी माना जाता है | पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यह स्थान बहुत प्रिय था | अर्जुन गुफा, नेहरु कुण्ड मनाली में स्थित है | पर्वतारोहण के लिए भी मनाली प्रसिद्ध है |

4. डलहौजी - डलहौजी चम्बा जिले में स्थित है | यहाँ पर 1853 में निर्मित सेंट जोन चर्च है | हिमाचल प्रदेश का सबसे पुराना चर्च डलहौजी धौलाधार पर्वत शृंखला के बाह्य भाग में स्थित है | इसकी समुद्रतल से ऊंचाई 2,039 मीटर है |

5. खजियार - खजियार चम्बा जिले में स्थित है | इसे हिमाचल प्रदेश का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है | इसे यह नाम पी. ब्लेजर ने 7 जुलाई, 1992 को दिया | यह दुनिया में 160वाँ पर्यटक स्थल था, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड का नाम दिया गया |

6. चायल - यह सोलन जिले में स्थित है | यह पटियाला रियासत के राजा भूपिन्द्र सिंह की ग्रीष्मकालीन राजधानी थी | यहाँ पर दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान है |

7. कुफरी - यह स्थान शिमला से 16 किमी. की दूरी पर स्थित है | यहाँ पर केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान है | यहाँ स्कीइंग की प्रतियोगिता भी होती है |

8. सराहन - यह बुशहर रियासत की राजधानी थी | यहाँ भीमाकाली का प्रसिद्ध मंदिर है | यहाँ पर साईं द्वारा इंडियन हाई एल्टीच्यूड प्रशिक्षण केंद्र है |

9. नाहन - 1621 में कर्मप्रकाश ने नाहन शहर की स्थापना की | यह सिरमौर जिले का मुख्यालयहै | यहाँ पर लिटन मेमोरियल, शीशमहल, मोतीमहल, रानीताल बाग़ आदि दर्शनीय स्थान है |

10. पौंटा साहिब - यह सिरमौर जिले में यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है | यहाँ गुरु गोविंद सिंह का प्रसिद्ध गुरुद्वारा है |

11. कसौली - सोलन जिले में स्थित यह स्थान ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण है | लॉरेंस स्कूल सनावर, मंकी प्वाइंट, एयर फोर्स स्टेशन कसौली में है | सेंट्रल रिसर्च इंस्टिट्यूट में एन्टी रेबीज की वैक्सीन तैयार की जाती है |

12. मण्डी - मण्डी को हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी कहा जाता है | मण्डी शहर की स्थापना अजबर सेन ने की थी | यहाँ पर प्रतिवर्ष शिवरात्रि का मेला लगता है | श्यामाकाली मंदिर व भूतनाथ मंदिर मण्डी में स्थित है |

13. नग्गर - यह कुल्लू जिले में स्थित है | यहाँ पर रोरिक कला संग्रहालय स्थित है |

14. रेणुका - यहाँ हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है | यह स्थान सिरमौर जिले में स्थित है |

नारकंडा, मशोबरा, नालडेरा, रिवाल्सर, चम्बा, मणिकर्ण, हाटकोटी, चूड़धार और सुंदरनगर भी कुछ अन्य दर्शनीय स्थल हैं |



||Important places In Himachal Pradesh||Important  institutions In Himachal Pradesh||


Like Our Facebook PageClick Here
Advertisement With Us Click Here
To Join WhatsappClick Here
Online StoreClick Here



Tags

Top Post Ad